खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जल्दी ही आ सकती है बाढ़
खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जल्दी ही आ सकती है बाढ़ दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया।
सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था। यदि एसा ही चलता रहा तो यमुना आस पास के सभी इलाक़ों को जल्दी ही अपनी चपेट मे ले लेगा.